अमरीका के रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने यह बात काबुल में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ भेंटवार्ता में कही है। अमरीकी रक्षामंत्री रविवार को अफ़ग़ानिस्तान की अपनी यात्रा पर काबुल पहुंचे थे। अशरफ़ ग़नी के साथ भेंट में मार्क एस्पर ने अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति, क्षेत्रीय मुद्दों तथा अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस भेंटवार्ता में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने अमरीकी रक्षामंत्री को यह बताया कि सरकारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और राष्ट्रपति पद के लिए चनुाव कराने में उनकी सरकार के प्रयास सफल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों के लिए अमरीकी सहायता का मार्क एस्पर ने दावा इस स्थिति में किया है कि जब इस देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति से न केवल शांति पैदा नहीं हुई बल्कि 2001 की तुलना में अफ़ग़ानिस्तान में अधिक अशांति हुई है और आम लोगों की हत्याओं में भी वृद्धि हुई है।